शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में दबंगों का तांडव, एक ही परिवार के चार लोग घायल, वीडियो हुआ वायरल
शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र स्थित नभीची गांव में शुक्रवार दोपहर 3 बजे दबंगों ने लाठी-डंडों से एक परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित विपिन शुक्ला के अनुसार, उनका नाहिल गांव के सिद्धांत, सुमित, मोनू और उमाकांत से विवाद चल रहा था।