सैदपुर: घर में अकेली 19 वर्षीया युवती से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, परिजन मैहर गए थे
नंदगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली मौजूद युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम हरेंद्र पाल पुत्र स्व. जनार्दन पाल निवासी मुड़वल एकला बताया। उसे सहेड़ी कट के पास से गिरफ्तार किया गया।