कुटुंबा: पिकनिक मनाने गए तीन युवक बटाने नदी में डूबे, एक युवक बचा, दो लापता, वीडियो बनाते समय तेज धार में आए चपेट में
कुटुंबा प्रखंड के सीमा से सटे झारखंड इलाके में शनिवार को पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवक बटाने नदी की तेज धार में बह गए। हादसा झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के डेमा गांव के समीप बेलघाटी पुल के पास हुआ। यह इलाका औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड से सटा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक