चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के तुम्बड़िया गांव में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के ग्राम रथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि, पशुपालन, जल प्रबंधन और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का एलईडी वैन के माध्यम से जानकारी दी गई।