धौलछीना: थाना धौलछीना पुलिस टीम ने अल्मोड़ा से घर से बिना बताएं निकली युवती को सकुशल बरामद किया, परिजनों ने जताया आभार
धौलछीना थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री के घर से बिना बताएं कही चले जाने के संबंध में तहरीर दी गई। एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने निर्देशन में थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर गुमशुदा युवती की खोजबीन शुरु की गई। पुलिस टीम ने आवश्यक जानकारी जुटाकर गुमशुदा युवती को अल्मोड़ा से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।