इंदरगढ़: इंदरगढ़ नगर में नहीं थम रहा बाइक चोरों का आतंक, अंबेडकर पार्क के पीछे दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV फुटेज आया सामने
इंदरगढ़ नगर में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ताजा मामला नगर के अंबेडकर पार्क के पीछे का है, जहां किराना दुकान के सामने खड़ी बाइक अज्ञात चोर दिनदहाड़े चुरा ले गया। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फरियादी महेश जाटव पुत्र दामोदर जाटव ने थाने मामला दर्ज कराया है