भिवानी: सिंघानी में लेडी टीचर मनीषा का आज होगा अंतिम संस्कार, भिवानी में प्रशासन और कमेटी के बीच बनी सहमति
भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत के मामले में अब नया मोड आ गया है, सोमवार देर रात प्रशासन की कमेटी और परिवार की कई घंटे चली बैठक के बाद मनीषा के परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए हैं। साथ ही धरना स्थगित करने का भी फैसला लिया गया है। बैठक में अधिकारियों ने परिवार और कमेटी को जांच रिपोर्ट और मेडिकल सैंपल की जानकारी दी।