मुरैना: जिंगनी गांव के पास हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से 6 गौवंश और 1 नीलगाय की मौत, मौके पर पहुंचे पुलिस और गोवा सेवक
Morena, Morena | Jun 15, 2026 मुरैना जिले के जिंगनी गांव के पास बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां बिजली घर के सामने वेयरहाउस के पीछे स्थित एक खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 6 गौवंश और 1 नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक और माता बसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची पूरे मामले कीजांच में जुटे