बीना: मंडी बामोरा में जूते की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया
Bina, Sagar | Sep 25, 2024 प्रमोद नामदेव पिता अलंकार नामदेव निवासी मंडी बामोरा की जूते की दुकान थी और दुकान के ऊपर मकान था। देर रात दुकान से धुआं उठा देखा परिजन दहशत में आ गए, नीचे देखा तो उनकी जूते की दुकान में आग लगी थी। सूचना मिलते ही मौके पर मंडी बामोरा पुलिस चौकी से जवान पहुंच गए। और फिर मौके पर कुरवाई से पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।