बीना: कुरवाई रोड पर MPRDC का दिशा सूचक बोर्ड राजनीतिक बैनर से ढका, एसडीएम ने जल्द हटाने का दिया आश्वासन
Bina, Sagar | Sep 24, 2024 एमपीआरडीसी के द्वारा सड़कों पर दिशा सूचक बोर्ड लगाया जाता है जिससे वाहन चालक परेशान ना हो और उन्हें अन्य शहरों एवं दूरी का ज्ञात हो सके। लेकिन कुरवाई रोड पर एमपीआरडीसी के द्वारा लगाया गय दिशा सूचक वोर्ड करीब 15 दिनों से नियम विरुद्ध लगाए गए राजनीतिक बैनर से ढका हुआ है। जिसकी वजह से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।