बीना: ग्राम गुरयाना के लोग उप सचिव के स्थानांतरण को लेकर पहुंचे तहसील, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | Sep 24, 2024 बीना ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुरयाना में पदस्थ उप सचिव की कार्य प्रणाली से ग्रामीण परेशान है। जिसके चलते आज बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंप कर समस्या का निराकरण करने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि उप सचिव के द्वारा पंचायत में संतोषजनक काम नहीं किया जा रहा जिसकी वजह से लोग परेशान है।