बीना: बीना जीआरपी थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश के पांच थानों के शातिर अपराधी को सतना से किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Sep 25, 2024 बीना जीआरपी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिलीहै। जीआरपी के जवानों ने सतना से एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो मध्य प्रदेश के पाच थानों का शातिर अपराधी एवं गैंग हिस्ट्रीशीटर का सदस्य है। आरोपी 8 महीने से फरार चल रहा था। मिली जानकारीअनुसार थाना प्रभारी ने टीम का गठन का आरोपी को सतना से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।