Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं एक आवेदक को दी 05 हजार की आर्थिक सहायता 47 आवेदनों पर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए नागरिकों ने शिक्षा, आर्थिक सहायता, राजस्व, पेयजल, सड़क, अनुकंपा नियुक्ति, संबल योजना, नामांतरण, सार्वजनिक सुविधाओं सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। आज जनसुनवाई के दौरान कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए हैं कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में जांच कर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अमरपुर निवासी छात्रा फरहत सायमा ने पिता के निधन के बाद आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। आवेदन को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने गंभीरता लेते हुए रेड क्रॉस मद से 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इसी प्रकार ग्राम राघोपुर निवासी श्री अजमेर सिंह मरकाम ने संबल योजना के अंतर्गत मां की मृत्यु के दो वर्ष बाद भी संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि नहीं मिलने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारी को शिकायत की जांच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत समनापुर के ददराटोला के ग्रामीणों ने बरसात में आवागमन की समस्या को देखते हुए पक्की सड़क बनाने की मांग किए हैं उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में छात्र-छात्राओं एवं बीमार व्यक्तियों को आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। धनुवासागर के ग्रामीणों ने सार्वजनिक हैंडपंप को अतिक्रमण मुक्त कराने का आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार डिंडौरी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शहपुरा निवासी आवेदक श्री रूपेश गिरी गोस्वामी ने प्रतिबंधित पीएसीएल भूमि के पंजीयन एवं नामांतरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम शहपुरा को प्रकरण की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आवेदक श्री संदीप सिंह ठाकुर ने आवेदन प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सामूहिक विवाह शाहपुर में 15 मई 2025 को आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सामूहिक विवाह में पगड़ी (साफा) की शेष राशि का भुगतान दिलाने की मांग की। इसी प्रकार मवई निवासी बालकेश चंदनिया ने अनुकंपा नियुक्ति में हो रही देरी की शिकायत करते हुए शीघ्र नियुक्ति की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व. श्री रामासिंह चंदनिया प्राथमिक शाला चंद्रागढ़ विकासखंड अमरपुर में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। जिस पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। #anjupavanbhadiriya #JansamparkMP #डिंडौरी

11 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

MORE NEWS

जल गंगा संवर्धन अभियान में डिंडौरी का राष्ट्रीय परचम, देशभर में तीसरा स्थान समापन समारोह में जनप्रतिनिधियों ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

डिंडौरी जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए डिंडौरी जिले ने जल गंगा संवर्धन अभियान में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। अभियान के समापन अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इस उपलब्धि को सामूहिक जनभागीदारी एवं प्रशासन की सतत कार्यशैली का परिणाम बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक श्री पंकज सिंह तेकाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

शासन के निर्देशानुसार 19 मार्च 2026 से जिले में प्रारंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं तहसील स्तर पर तालाब, स्टॉप डेम, खेत तालाब, डगवेल, नाला, नदी-नालों का जीर्णोद्धार, कंटूर ट्रेंच, सोकपिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा स्प्रिंग ड्रॉप जैसी जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण एवं विकास किया गया।

अभियान के तहत जिले की 364 ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से जल संरक्षण के कार्य संपन्न हुए, जिससे 31 लाख 21 हजार 200 घनमीटर जल संग्रहण क्षमता विकसित हुई। इससे हजारों ग्रामीणों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलने के साथ भविष्य में भूजल स्तर सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार हुआ है।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और जल गंगा संवर्धन अभियान इस दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि जल संरचनाओं का संरक्षण और वर्षा जल संचयन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सांसद ने अभियान में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयासों की सफलता बताया।

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि संसाधनों की सीमाओं के बावजूद डिंडौरी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया तथा भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार एवं जनपद सदस्य श्रीमती कीर्ति गुप्ता ने भी जल संरक्षण के क्षेत्र में जिले द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे जनभागीदारी की उत्कृष्ट मिसाल बताया।

जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि अभियान के तहत विकसित जल संरचनाओं से वर्षा जल का भूमिगत संचयन बढ़ेगा, जलस्तर में सुधार होगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

#JalGangaSamvardhan #Dindori #WaterConservation #JalShakti #MPNews #MadhyaPradesh #NationalAchievement #जनभागीदारी #जलगंगासंवर्धन #डिंडौरी #जलसंरक्षण #सुशासन #ग्रामीणविकास #BreakingNews #ViralNews #India #SaveWater #WaterForFuture

जल गंगा संवर्धन अभियान में डिंडौरी का राष्ट्रीय परचम, देशभर में तीसरा स्थान समापन समारोह में जनप्रतिनिधियों ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित डिंडौरी जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए डिंडौरी जिले ने जल गंगा संवर्धन अभियान में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। अभियान के समापन अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इस उपलब्धि को सामूहिक जनभागीदारी एवं प्रशासन की सतत कार्यशैली का परिणाम बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक श्री पंकज सिंह तेकाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। शासन के निर्देशानुसार 19 मार्च 2026 से जिले में प्रारंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं तहसील स्तर पर तालाब, स्टॉप डेम, खेत तालाब, डगवेल, नाला, नदी-नालों का जीर्णोद्धार, कंटूर ट्रेंच, सोकपिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा स्प्रिंग ड्रॉप जैसी जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण एवं विकास किया गया। अभियान के तहत जिले की 364 ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से जल संरक्षण के कार्य संपन्न हुए, जिससे 31 लाख 21 हजार 200 घनमीटर जल संग्रहण क्षमता विकसित हुई। इससे हजारों ग्रामीणों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलने के साथ भविष्य में भूजल स्तर सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार हुआ है। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और जल गंगा संवर्धन अभियान इस दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि जल संरचनाओं का संरक्षण और वर्षा जल संचयन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सांसद ने अभियान में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयासों की सफलता बताया। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि संसाधनों की सीमाओं के बावजूद डिंडौरी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया तथा भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार एवं जनपद सदस्य श्रीमती कीर्ति गुप्ता ने भी जल संरक्षण के क्षेत्र में जिले द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे जनभागीदारी की उत्कृष्ट मिसाल बताया। जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि अभियान के तहत विकसित जल संरचनाओं से वर्षा जल का भूमिगत संचयन बढ़ेगा, जलस्तर में सुधार होगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। #JalGangaSamvardhan #Dindori #WaterConservation #JalShakti #MPNews #MadhyaPradesh #NationalAchievement #जनभागीदारी #जलगंगासंवर्धन #डिंडौरी #जलसंरक्षण #सुशासन #ग्रामीणविकास #BreakingNews #ViralNews #India #SaveWater #WaterForFuture

Dindori, Dindori | Jun 30, 2026

दुकानों में घुसा पानी; जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल देखिए तस्वीर कैसे 
मानसून की पहली बारिश ने डिंडौरी नगर परिषद की खोली पोल सड़कें बनीं तालाब, 

डिंडौरी जिले में मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाई, वहीं नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर भी सामने ला दी। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश करीब ढाई घंटे तक जारी रही। इस दौरान नगर के कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया, सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं और नालियों के ओवरफ्लो होने से बारिश का पानी दुकानों तक पहुंच गया। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में वार्ड क्रमांक-8 रहा, जहां नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी सीधे दुकानों में घुस गया। व्यापारी राज कुमार रोहरा और राज किशोर गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका को कई बार सीवर लाइन और नालियों की सफाई के लिए शिकायत दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि नियमित सफाई की जाती तो दुकानों में पानी भरने जैसी स्थिति नहीं बनती। बारिश के कारण दुकान में रखा सामान भी खराब हो गया।

वार्ड क्रमांक-5 स्थित चौपाटी क्षेत्र भी जलभराव से अछूता नहीं रहा। यहां दो माह पूर्व जिला प्रशासन द्वारा लगभग 20 फास्ट फूड दुकानों को स्थानांतरित किया गया था। दुकानदार राहुल गुप्ता ने बताया कि नालियों में पानी रुकने से गंदगी और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है। जलभराव के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।

वहीं वीरांगना रानी अवंती बाई चौक के आसपास गंदी नाली का पानी सड़क पर बहता दिखाई दिया। वार्ड क्रमांक-4 के पार्षद रजनीश राय ने बताया कि एसबीआई बैंक से अवंती बाई चौक तक सड़क ढलान पर होने के कारण बारिश का पानी तेजी से नीचे आता है। कुछ स्थानों पर नालियां जाम होने से जलभराव की स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि बारिश रुकने के कुछ समय बाद पानी की निकासी हो जाएगी।

इधर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जिले में दो से तीन दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में यदि नगर की जल निकासी व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो आगामी दिनों में नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

मानसून की पहली ही बारिश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नगर में नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी तंत्र को मजबूत बनाए जाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में जलभराव और उससे होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

#Dindori #Monsoon2026 #RainAlert #WaterLogging #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPNews #DindoriNews #मानसून #डिंडौरी #बारिश #जलभराव #नगरपालिका #जनसमस्या #HeavyRain #ViralNews #NationalNews #GroundReport

दुकानों में घुसा पानी; जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल देखिए तस्वीर कैसे मानसून की पहली बारिश ने डिंडौरी नगर परिषद की खोली पोल सड़कें बनीं तालाब, डिंडौरी जिले में मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाई, वहीं नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर भी सामने ला दी। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश करीब ढाई घंटे तक जारी रही। इस दौरान नगर के कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया, सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं और नालियों के ओवरफ्लो होने से बारिश का पानी दुकानों तक पहुंच गया। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में वार्ड क्रमांक-8 रहा, जहां नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी सीधे दुकानों में घुस गया। व्यापारी राज कुमार रोहरा और राज किशोर गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका को कई बार सीवर लाइन और नालियों की सफाई के लिए शिकायत दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि नियमित सफाई की जाती तो दुकानों में पानी भरने जैसी स्थिति नहीं बनती। बारिश के कारण दुकान में रखा सामान भी खराब हो गया। वार्ड क्रमांक-5 स्थित चौपाटी क्षेत्र भी जलभराव से अछूता नहीं रहा। यहां दो माह पूर्व जिला प्रशासन द्वारा लगभग 20 फास्ट फूड दुकानों को स्थानांतरित किया गया था। दुकानदार राहुल गुप्ता ने बताया कि नालियों में पानी रुकने से गंदगी और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है। जलभराव के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। वहीं वीरांगना रानी अवंती बाई चौक के आसपास गंदी नाली का पानी सड़क पर बहता दिखाई दिया। वार्ड क्रमांक-4 के पार्षद रजनीश राय ने बताया कि एसबीआई बैंक से अवंती बाई चौक तक सड़क ढलान पर होने के कारण बारिश का पानी तेजी से नीचे आता है। कुछ स्थानों पर नालियां जाम होने से जलभराव की स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि बारिश रुकने के कुछ समय बाद पानी की निकासी हो जाएगी। इधर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जिले में दो से तीन दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में यदि नगर की जल निकासी व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो आगामी दिनों में नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। मानसून की पहली ही बारिश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नगर में नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी तंत्र को मजबूत बनाए जाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में जलभराव और उससे होने वाले नुकसान से बचा जा सके। #Dindori #Monsoon2026 #RainAlert #WaterLogging #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPNews #DindoriNews #मानसून #डिंडौरी #बारिश #जलभराव #नगरपालिका #जनसमस्या #HeavyRain #ViralNews #NationalNews #GroundReport

Dindori, Dindori | Jun 30, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम संपन्न, जिले ने देश में प्राप्त किया तीसरा स्थान

डिंडौरी शासन के निर्देशानुसार जिले में 19 मार्च 2026 से प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आज कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
       कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, श्री पंकज सिंह तेकाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार, सांसद प्रतिनिधि श्री सुधीर दत्त तिवारी, पूर्व अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, पूर्व विधायक श्री दुलीचंद उरैती, श्री महेश धुमकेती, श्री राजकुमार मोंगरे, श्री राहुल पांडे, श्री जयसिंह मरावी, जनपद सदस्य श्रीमती कीर्ति गुप्ता, श्रीमती रजनी मंदे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
     जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में जल संचय एवं जनभागीदारी के माध्यम से विभिन्न जल स्रोतों के जीर्णाेद्धार एवं संरक्षण का व्यापक कार्य किया गया। जिले में इस अभियान के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्यों के परिणामस्वरूप डिंडौरी ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
      कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं तहसील स्तर पर बड़े पैमाने पर तालाब, स्टॉप डेम, नाला, खेत तालाब, डगवेल, नदी-नाले, नहर, सोकपिट, कंटूर ट्रेंच, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं स्प्रिंग ड्रॉप जैसे कार्य संपादित किए गए। साथ ही शासकीय एवं अर्द्धशासकीय भवनों में भी वर्षा जल संचयन की व्यवस्थाएं विकसित की गईं।
     अभियान के तहत जिले की 364 ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से जल संरक्षण के कार्य संपन्न हुए, जिससे कुल 31 लाख 21 हजार 200 घनमीटर जल संग्रहण क्षमता का विकास हुआ। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ प्राप्त हुआ है।
      समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जिले में जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में सराहनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसे सहेजना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
    उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जल संरचनाओं के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा वर्षा जल संचयन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाना आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले को इस अभियान में देश में तीसरा स्थान प्राप्त होने पर जिला प्रशासन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की जनभागीदारी से ही ऐसे अभियान सफल कि जा सकते हैं।
      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि यह डिंडौरी जिले के लिए गौरव की बात है कि अन्य जिलों की तुलना में पिछड़ा होने के बावजूद भी जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों से आज जिले ने देशभर में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में किए गए कार्य सराहनीय हैं, जिनका परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है।
      उन्होंने अभियान से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी का परिणाम है। विधायक श्री धुर्वे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार एवं जनपद सदस्य श्रीमती कीर्ति गुप्ता ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के क्षेत्र में जिले द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
      जिला प्रशासन द्वारा किए गए इन प्रयासों से आगामी समय में वर्षा जल के भूमिगत संचयन में वृद्धि होगी, जिससे जलस्तर में सुधार आएगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम संपन्न, जिले ने देश में प्राप्त किया तीसरा स्थान डिंडौरी शासन के निर्देशानुसार जिले में 19 मार्च 2026 से प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आज कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, श्री पंकज सिंह तेकाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार, सांसद प्रतिनिधि श्री सुधीर दत्त तिवारी, पूर्व अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, पूर्व विधायक श्री दुलीचंद उरैती, श्री महेश धुमकेती, श्री राजकुमार मोंगरे, श्री राहुल पांडे, श्री जयसिंह मरावी, जनपद सदस्य श्रीमती कीर्ति गुप्ता, श्रीमती रजनी मंदे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैद्यनाथ वासनिक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में जल संचय एवं जनभागीदारी के माध्यम से विभिन्न जल स्रोतों के जीर्णाेद्धार एवं संरक्षण का व्यापक कार्य किया गया। जिले में इस अभियान के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्यों के परिणामस्वरूप डिंडौरी ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं तहसील स्तर पर बड़े पैमाने पर तालाब, स्टॉप डेम, नाला, खेत तालाब, डगवेल, नदी-नाले, नहर, सोकपिट, कंटूर ट्रेंच, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं स्प्रिंग ड्रॉप जैसे कार्य संपादित किए गए। साथ ही शासकीय एवं अर्द्धशासकीय भवनों में भी वर्षा जल संचयन की व्यवस्थाएं विकसित की गईं। अभियान के तहत जिले की 364 ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से जल संरक्षण के कार्य संपन्न हुए, जिससे कुल 31 लाख 21 हजार 200 घनमीटर जल संग्रहण क्षमता का विकास हुआ। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ प्राप्त हुआ है। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जिले में जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में सराहनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसे सहेजना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जल संरचनाओं के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा वर्षा जल संचयन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाना आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले को इस अभियान में देश में तीसरा स्थान प्राप्त होने पर जिला प्रशासन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की जनभागीदारी से ही ऐसे अभियान सफल कि जा सकते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि यह डिंडौरी जिले के लिए गौरव की बात है कि अन्य जिलों की तुलना में पिछड़ा होने के बावजूद भी जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों से आज जिले ने देशभर में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में किए गए कार्य सराहनीय हैं, जिनका परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी का परिणाम है। विधायक श्री धुर्वे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार एवं जनपद सदस्य श्रीमती कीर्ति गुप्ता ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के क्षेत्र में जिले द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जिला प्रशासन द्वारा किए गए इन प्रयासों से आगामी समय में वर्षा जल के भूमिगत संचयन में वृद्धि होगी, जिससे जलस्तर में सुधार आएगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

बाटकेश्वर आश्रम की प्राचीन बावड़ी में धूमधाम से मनाया गया बावड़ी उत्सव

डिंडौरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में विकासखंड शहपुरा के ग्राम बड़खेरा स्थित बाटकेश्वर धाम की प्राचीन बावड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल समापन अवसर पर भव्य बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवांकुर सखियों, ग्रामीणजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर जल संरक्षण एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
       कार्यक्रम के दौरान प्राचीन बावड़ी की सामूहिक श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई की गई तथा बावड़ी की पुताई कर उसे दीपों से सजाया गया। इसके उपरांत विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं दीपदान संपन्न हुआ। नवांकुर सखियों द्वारा ग्राम की खेरमाई मड़िया पहुंचकर वट एवं महुआ वृक्षों का पूजन किया गया तथा पारंपरिक गीतों एवं वृक्षों की परिक्रमा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
       कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक डॉ. नीलेश्वरी वैश्य द्वारा किया गया। उन्होंने जल संकट की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता बताई। जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र चौहान ने पौधारोपण एवं पुरानी जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का आह्वान करते हुए कहा कि जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
        नवांकुर संस्था प्रभारी श्री रामलाल रजक ने उपस्थितजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। ग्राम सरपंच श्रीमती पुष्पा बाई ने कहा कि बावड़ियां हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। ग्राम पंचायत सचिव श्री हनुमंत सिंह ने जल बचाने एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया।
     कार्यक्रम के समापन पर मंदिर एवं बावड़ी को दीपों से सजाकर सामूहिक आरती की गई तथा समरसता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रभारी श्री शंभु विश्वकर्मा, श्री सुरेंद्र झारिया, श्री महेंद्र झारिया, श्री हरप्रसाद सिंह, श्री बलराम सिंह, मेंटर्स श्री गोपाल रैदास, श्री कमल साहू, श्री राम अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं नवांकुर सखियां उपस्थित रहीं।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

बाटकेश्वर आश्रम की प्राचीन बावड़ी में धूमधाम से मनाया गया बावड़ी उत्सव डिंडौरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में विकासखंड शहपुरा के ग्राम बड़खेरा स्थित बाटकेश्वर धाम की प्राचीन बावड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल समापन अवसर पर भव्य बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवांकुर सखियों, ग्रामीणजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर जल संरक्षण एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्राचीन बावड़ी की सामूहिक श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई की गई तथा बावड़ी की पुताई कर उसे दीपों से सजाया गया। इसके उपरांत विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं दीपदान संपन्न हुआ। नवांकुर सखियों द्वारा ग्राम की खेरमाई मड़िया पहुंचकर वट एवं महुआ वृक्षों का पूजन किया गया तथा पारंपरिक गीतों एवं वृक्षों की परिक्रमा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक डॉ. नीलेश्वरी वैश्य द्वारा किया गया। उन्होंने जल संकट की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता बताई। जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र चौहान ने पौधारोपण एवं पुरानी जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का आह्वान करते हुए कहा कि जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नवांकुर संस्था प्रभारी श्री रामलाल रजक ने उपस्थितजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। ग्राम सरपंच श्रीमती पुष्पा बाई ने कहा कि बावड़ियां हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। ग्राम पंचायत सचिव श्री हनुमंत सिंह ने जल बचाने एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर एवं बावड़ी को दीपों से सजाकर सामूहिक आरती की गई तथा समरसता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रभारी श्री शंभु विश्वकर्मा, श्री सुरेंद्र झारिया, श्री महेंद्र झारिया, श्री हरप्रसाद सिंह, श्री बलराम सिंह, मेंटर्स श्री गोपाल रैदास, श्री कमल साहू, श्री राम अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं नवांकुर सखियां उपस्थित रहीं। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026