मड़ावरा: थाना ग़िरार में तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर गिरी, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
गिरार थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया गया।