नूह: नूंह में समाधान शिविर: प्राथमिकता से समस्याओं का निवारण, 24 शिकायतें प्राप्त
नूंह उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन की शिकायतों को सुना गया और संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में कई मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया।