जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगदारी की साजिश को नाकाम कर दिया। शनिवार 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर खरकई रेलवे ब्रिज के पास छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में एक लोहे का देशी कट्टा, चार जिंदा गोली और मोबाइल फोन बरामद हुए।