महुआडांड़ प्रखंड में नाबालिगों द्वारा बेधड़क वाहन परिचालन किये जाने से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। इससे राहगीरों सहित वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है नाबालिगों द्वारा दो पहिया वाहन से लेकर आटो, गाड़ी से लेकर अन्य वाहन बेधड़क दौड़ाये जाते हैं। इस कारण स्थानीय ग्रामीणों सहित राहगीरों को परेशानी हो रही है