औराई: औराई थाना क्षेत्र के दो अभियुक्तों को जिलाधिकारी विशाल सिंह के आदेश पर 6 माह के लिए किया गया जिला बदर, अपराधियों में खौफ
Aurai, Bhadohi | Apr 13, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए भदोही जनपद के प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय और मुस्तैद है, कही भी गडबड़ी पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है, शनिवार को भदोही पुलिस की पैरवी से भदोही जिले के डीएम विशाल सिंह के आदेश पर औराई थाना क्षेत्र के दो अभियुक्तों को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया।