संग्रामपुर: जीविका दीदियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया, चलाया जागरूकता अभियान
संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर स्थित उत्कर्ष जीविका संकुल संघ में शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्था एवं मध्य निषेध विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।