कोल: JN मेडिकल की पार्किंग में खड़ी कार के चारों पहिये खोलकर ईंटों पर कार टेक गए चोर, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jun 12, 2024 थाना सिविल लाइन के JN मेडिकल की पार्किंग में खड़ी कार के चारों पहिये चोर खोल ले गए। कार के चारों पहिये खोलने के बाद शातिर चोर कार को ईंटों पर टेक कर मौके से फरार हो गए। कार मालिक आज जब पार्किंग से अपनी कार लेने गए तो कार के चारों पहिये गायब देख दंग रह गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।