मैनपुरी: किरतपुर में सरिया काटते समय ग्राइंडर से व्यक्ति का पैर कटा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कोतवाली क्षेत्र के किरतपुर निवासी राजेश पुत्र मातादीन बुधवार की शाम किरतपुर में ही ग्राइंडर से सरिया काट रहा था। वही सरिया काटते समय ग्राइंडर से व्यक्ति का पैर कट गया। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने का काम किया गया है।