मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में दबंगों ने पीड़ित भाइयों के साथ मारपीट की, कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय में की शिकायत
कुरावली थाना क्षेत्र के महादेव निवासी विपिन कुमार पुत्र अभिलाख सिंह ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनकी और उनके भाई के साथ दबंगों ने मारपीट कर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद अभी तक पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। और एक आरोपी का असलहा लेकर फोटो भी वायरल हो रहा है। कार्रवाई को लेकर एसपी से शिकायत की है।