मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में स्कूल से घर जा रही छात्रा को पिकअप ने मारी टक्कर, घायल को जिला अस्पताल से किया रैफर
एलाऊ थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी हरिकेश कुमारी पुत्री राजेश कुमार जागीर के सूरज सिंह स्कूल से पढ़कर घर साइकिल से वापस जा रही थी। तभी नगला बलू डिग्री कालेज के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे छात्रा हरिकेश कुमारी घायल हो गई। जहां घायल छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया। छात्रा की हालत को गंभीर देखते हुए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।