कोंडागांव: जिला पंचायत के सभा कक्ष में कार्यशाला आयोजित कर औद्योगिक नीति 2024-30 की दी गई विस्तृत जानकारी
औद्योगिक नीति 2024-30 के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पंचायत कोण्डागांव के सभा कक्ष में औद्योगिक नीति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उद्योगों से संबंधित विभिन्न प्रावधानों जैसे ब्याज अनुदान, अधोसंरचना लागत अनुदान, स्टाम्प शुल्क छूट सहित अन्य प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी सहभागियों को प्रदान की गई।