कोण्डागांव कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 2 प्रकरणों में माकड़ी तहसील के ग्राम बिंजोली निवासी जयप्रकाश की और ग्राम तुर्रेबेड़ा निवासी हड़मे की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।