जमुई: जमुई- लक्ष्मीपुर मार्ग पर बदमाशों ने बोलेरो चालक के साथ मारपीट कर लूट का किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 27, 2024 जमुई- लक्ष्मीपुर मार्ग पर मंगलवार की देर रात बदमाशों ने बोलेरो को रोककर लूट की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से चालक के साथ मारपीट किया। सभी बदमाश शराब के नशे में धुत थे जिस वजह से किसी तरह चालक बोलेरो लेकर भागने में कामयाब रहा और मलयपुर थाना पहुंचा। उंसके बाद पुलिस द्वारा घायल चालक का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। फिलहाल बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।