जमुई: लक्ष्मीपुर बाजार में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 27, 2024 लक्ष्मीपुर बाजार में मंगलवार की रात दो बाइक के आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति का पैर फ्रैक्चर हो गया और वह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान लक्ष्मीपुर के टेगहरा निवासी इंद्रेदेव रजक के रूप में हुई है।