जमुई: दौलतपुर गांव में शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने बीजेपी आईटी सेल के जिला संयोजक को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 27, 2024 दौलतपुर गांव में मंगलवार की रात नशे में धुत व्यक्ति ने बीजेपी आईटी सेल के जिला संयोजक राजीव रंजन अम्बष्ट को पीटकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर अभिषेक गौरव के द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।