जमुई: जमुई में होली व लोकसभा चुनाव को ले आचार संहिता के चलते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े थे इंतजाम
Jamui, Jamui | Mar 27, 2024 जमुई मुख्यालय में होली व लोकसभा चुनाव को ले आचार संहिता का पालन करने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम थे। हुड़दंगबाजों पर पुलिस CCTV के अलावा गश्त के दौरान पूरी नजर रख रही थी। बता दें कि लोकसभा चुनाव पास है, ऐसे में चुनावों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा संदिग्ध गाड़ी की जांच की गई।