जमुई: ख़ैरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 27, 2024 खेरा मोड़ के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान गढ़ी थाना क्षेत्र के बादलडीह गांव निवासी रामधनी ठाकुर के पुत्र रूपेश ठाकुर के रूप में हुई है।