बिलासपुर से एक बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि 4 वर्षीय चींटू खेलते-खेलते तालाब के गहरे पानी में चला गया। अपने छोटे भाई को डूबता देख 7 वर्षीय दीपू उसे बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ा, लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों मासूम पानी में डूब गए।
ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक साथ दो बेटों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।