बिहार के युवाओं और महिलाओं के लिए दो महत्वपूर्ण कौशल पहलों की घोषणा की।
17k views | Delhi, India | Jul 23, 2026 बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयन्त चौधरी ने बिहार के युवाओं और महिलाओं के लिए दो महत्वपूर्ण कौशल पहलों की घोषणा की। बिहटा में लगभग ₹99.97 करोड़ की लागत से NSTI (महिला), पटना का स्थायी परिसर विकसित किया जाएगा, जबकि लगभग ₹7 करोड़ के निवेश से स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (SIIC) स्थापित होगा। ये पहल महिलाओं को आधुनिक, उद्योग-संरेखित प्रशिक्षण देंगी और बिहार के युवाओं को विदेशी भाषा, अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन, सुरक्षित प्रवासन तथा वैश्विक रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करेंगी। कौशल, आत्मनिर्भरता और वैश्विक अवसरों की दिशा में बिहार का एक बड़ा कदम। #SkillIndia #NSTIWomen #Bihar #WomenEmpowerment #GlobalCareers #ViksitBharat