परिहार: बेला पुलिस एवं एस एस बी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार
जब्त दवाओं में 214 बोतल सिरप, टेबलेट 1995, कैप्सूल 3376 तथा 524 पीस इंजेक्शन शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिक की दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक एस एस बी को सूचना मिली थी कि बेला मच्छपकौनी के रमेश के घर में नशीली दवाइयां हैं। इसके बाद एस एस बी ने बेला पुलिस के साथ रमेश के घर छापेमारी की।