लालगंज: ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से सफाई कर्मी ने तैनाती का मुद्दा उठाया, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
लालगंज विकासखंड सभागार में सोमवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे आयोजित केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक सफाई कर्मी द्वारा मंच से उठाया गया मुद्दा चर्चा का विषय बन गया। कार्यक्रम में दिए गए उनके वक्तव्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय हलकों में भी हलचल तेज हो गई।