चंडी: नगर पंचायत चंडी में बोर्ड की बैठक: कई प्रस्ताव पारित, सीएलटीसी कर्मी को हटाने की अनुशंसा
नगर पंचायत सभागार में सोमवार को सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। संचालन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने किया। बैठक में सभी पार्षदों को सूर्य घर योजना की जानकारी दी गई। वहीं, सीएलटीसी कर्मी को सर्वसम्मति से हटाने की अनुशंसा की गई। वार्ड सात में चूहड़ बाबा पिंड के पास चापाकल, वार्ड आठ के योगिया छठ घाट पर नल-जल पाइप