घाटमपुर: सजेती पुलिस ने लूट और चोरी की योजना बना रहे तीन शातिरों को किया गिरफ्तार
सजेती पुलिस ने आनुपुर मोड़ से बरिपाल की तरफ जाने वाले रोड पर चेकिंग के दौरान चोरी और लूट की योजना बना रहे तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया दो बाल अपचारी और एक नितिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से एक तमंचा, पांच जिंदा कारतूस ,एक मुड़ी हुई सरिया,एक बेलचा और एक वैगन आर कार बरामद हुई है।