घाटमपुर: कुढ़नी में गाड़ी बैक करने के विवाद में बोलेरो सवार दबंगों ने 6 महिलाओं को पीटा, गर्भवती भी शामिल
साढ़ थाना क्षेत्र के कुढ़नी में हनुमान मंदिर में दर्शन करने आई महिलाओं के साथ बोलेरो सवार दबंगों ने मारपीट कर दी।मारपीट में गर्भवती समेत 6 महिलाएं घायल हो गई।इस दौरान एक बुजुर्ग महिला बेहोश भी हो गई।थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 6:00 बजे बताया घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है,आरोपियों की तलाश की जा रही है। गाड़ी बैक करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।