घाटमपुर: बिधनू में दबंगों द्वारा पथराव के कारण घायल मासूम की उपचार के दौरान हुई मौत
बिधनू में दबंगों ने बीते रविवार को जगदीशपुर गांव में राघवेंद्र सिंह के घर पर पथराव कर दिया था।हमले में ढाई वर्षीय मासूम रुद्राक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा था।थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर 1बजे बताया उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।