दनियावां: सरथुआ गांव में शराब पीकर हंगामा करने वाले शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जेल भेजा
शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव में शराब पी कर हंगामा कर रहे एक शराबी को ग्रामीणों ने डायल 112 को सौंपा। शराबी की पहचान सरथुआ गांव निवासी प्रमोद राम है। शाहजहांपुर थाना अध्यक्ष मुन्ना राम ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद शराबी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।