दनियावां: नली गली विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
Daniawan, Patna | Feb 23, 2025 रविवार को थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव में गली नली के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडा चलाया गया। इस घटना में एक पक्ष से पांच लोग जख्मी हो गये तथा दुसरे पक्ष से दो लोग जख्मी हो गये। जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा सभी जख्मी का इलाज दनियावां पीएचसी में कराया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।