दनियावां: दनियावा बिहार शरीफ रेलखंड पर लच्छू बीघा के पास राजगीर-फतुहा सवारी गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत
दनियावां बिहारशरीफ रेलखंड पर लचछु बिगहा गांव के पास राजगीर फतुहा सवारी गाड़ी के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक नगरनौसा थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी कृष्ण रजक के रुप में हुई है। क्षेत्रीय पुलिस शव को रेलवे ट्रैक से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी होते ही फतुहा आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक ने पहुंच कर जायजा लिया