नदबई: 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
नदबई: गांव गगवाना में 25 वर्षीय विवाहिता करिश्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात की है। करिश्मा खाना खाने के बाद छत पर बने कमरे में सोने गई थी। पति विवेक बाहर लेटा था। कुछ देर बाद कमरे में पहुंचा तो करिश्मा फंदे से लटकी मिली। शोर मचाने परिजन मौके पर पहुंचे।