गिद्धौर: 30 फीट नीचे गिरा हाईवा, चालक बाल-बाल बचा
Gidhaur, Chatra | Jun 22, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के आमीन पुल के पास देर रात इटखोरी से चतरा जा रहा हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे गिर गया। चालक को नींद की झपकी आ जाने से वाहन सड़क से फिसलकर पुल के नीचे जा गिरा। हादसे में चालक की जान बाल-बाल बच गई, जबकि हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और चालक को सुरक्षि