कासगंज: कलेक्ट्रेट पर मेधावियों का सम्मान, 21 छात्र-छात्राओं को मिला मेडल और ₹21 हजार का पुरस्कार
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 21 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और सांकेतिक चेक देकर सम्मानित किया गया।