जमुई: झाझा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत, रेल पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | May 26, 2026 क्यूल- जसीडीह रेलखंड के झाझा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-01 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची रेल पुलिस द्वारा मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे मृतका महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।