मेड़ता: जसनगर थाना पुलिस ने 15 किलो 550 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Merta, Nagaur | Jan 24, 2026 मेड़ता क्षेत्र की जसनगर थाना पुलिस ने 15 किलो 550 ग्राम डोडा पोस्त बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जप्त डोडा पोस्त की कीमत ₹2 लाख 30 हजार आंकी है। इसे लेकर शनिवार शाम 6:00 बजे प्रेस नोट जारी कर पुलिस ने बताया कि आरोपी मूलाराम को गिरफ्तार किया गया है।