मेड़ता: मेड़ता में रविवार को खुली चौपाल, किसान नेता ने किसानों से चौपाल में पहुंचने का किया आह्वान
Merta, Nagaur | Jan 24, 2026 मेड़ता नगरपालिका में रविवार को खुली चौपाल रखी गई है। इसे लेकर शनिवार शाम करीब 5 बजे किसान नेता सुशील रियाड़ ने आम किसानों से अपील की है कि वो भी चौपाल में पहुंचे। विधायक व किसान नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद यह चौपाल रखी गई है।