राजमहल: खुटहरी और लालमाटी पंचायत में लंबित आवासों की समीक्षा, एक सप्ताह में कार्य पूरा करने का निर्देश
राजमहल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आवास योजना को गति देने और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर सख्त रुख अपनाया गया। इसी कड़ी में राजमहल प्रखंड अंतर्गत खुटहरी एवं लालमाटी पंचायत में मनरेगा बीपीओ गगन बापू एवं आवास ऑपरेटर आयुष राज की उपस्थिति में लंबित आवासों के लाभुकों के साथ एक विशेष बैठक की गई।