हज़ारीबाग: उपायुक्त ने 15 अगस्त तक कई स्वास्थ्य भवनों का उद्घाटन करने और योजनाओं में तेज़ी लाने के निर्देश दिए
हजारीबाग में PM-ABHIM एवं 15वें वित्त आयोग योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों और भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कई स्वास्थ्य भवनों का उद्घाटन 15 अगस्त 2026 तक कराने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, दवा उपलब्धता, ओपीडी संचालन और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।