रीठी: देवगांव में पुलिस को देखकर युवक घबराया, पत्थरों के बीच छिपा मोटर पंप बरामद; पुलिस ने की कार्रवाई
Rithi, Katni | Nov 10, 2026 रिठी थाना अंतर्गत देवगांव में पुलिस को देखकर एक युवक की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। पुलिस ने जब युवक को रोककर पूछताछ की तो वह घबराने लगा और मोटर पंप के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी के दौरान पत्थरों के बीच छिपाकर रखा गया एक मोटर पंप बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने BNSS की धारा 35(1)(ई) के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है